ब्यावर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसे रविवार देर रात को 1 पिस्टल के साथ पकड़ा।
थाना साकेतनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अपराधी की पहचान दुष्यंतसिंह (23) पुत्र मोहनसिंह निवासी किशनपुरा, हाल नीलकंठ रोड कोटड़ी, पुलिस थाना सेंदड़ा, जिला ब्यावर के रूप में हुई है। आरोपी दुष्यंतसिंह के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। इस संबंध में थाना साकेतनगर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दुष्यंतसिंह के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास और मारपीट सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।


