ब्यावर में अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार:5 किलो गांजा और अफीम का दूध जब्त, डीएसटी और पुलिस ने की कार्रवाई

ब्यावर पुलिस की जिला स्पेशल टीम और सिटी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5 किलो 220 ग्राम गांजा और 0.51 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने बताया कि जिला स्पेशल टीम को विशेष सूत्रों से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार ब्यावर शहर के बिजयनगर रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध मादक पदार्थ गांजा बेच रहा था। इस सूचना के आधार पर जिला स्पेशल टीम और ब्यावर सिटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस जाप्ते को देखकर संदिग्ध व्यक्ति अपने घर के अंदर चला गया, जिसे बाद में हिरासत में लिया गया। संदिग्ध के घर की तलाशी के दौरान 5 किलो 220 ग्राम गांजा और 0.51 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने जब्त कर आरोपी लालचंद सांखला (45) पुत्र चम्पालाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बिजयनगर रोड, मुक्तिधाम के सामने, ब्यावर सिटी थाना क्षेत्र का निवासी है। मामले में आगे की पूछताछ और अनुसंधान जारी है। आरोपी लालचंद सांखला का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे न्यायालय द्वारा परवीक्षा अधिनियम के तहत दंडित किया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *