ब्यावर में कुख्यात बदमाश लच्छू करला गिरफ्तार:जंगलों में 12 घंटे के सर्च ऑपरेशन में दबोचा, लोडेड पिस्टल-8 कारतूस बरामद

ब्यावर पुलिस ने दहशत फैलाने, रंगदारी वसूलने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी लच्छू उर्फ लक्ष्मण सिंह को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
थाना साकेतनगर पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर बिच्छू चौड़ा के दुर्गम जंगलों की ओर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने लगातार करीब 12 घंटे तक जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सरहद ग्राम बिच्छू चौड़ा के जंगल में पत्थरों की चट्टानों के बीच छिपे आरोपी को लोडेड पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि लच्छु उर्फ लक्ष्मण सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी वसूली और सोशल मीडिया के माध्यम से भय फैलाने जैसे कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सभी मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *