ब्यावर में कॉलेज रोड स्थित लीला कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने घर के बाहर खड़े एक डंपर में 2 बैटरियां चोरी कर लीं। वाहन मालिक धनेश्वर त्रिपाठी ने इस संबंध में साकेत नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि उनका डंपर घर के बाहर खड़ा था। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने उसमें लगी 2 बैटरियां चुरा लीं। सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। त्रिपाठी ने यह भी बताया कि लीला कॉलोनी में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन मामलों की शिकायतें थाने में दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में बच्चों के लिए ट्यूशन कक्षाएं भी संचालित होती हैं, जहां से भी अज्ञात लोगों द्वारा सामान चोरी किए जाने की शिकायतें की गई हैं। उन मामलों में भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
वाहन मालिक ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है।


