राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने मिस्टर राजस्थान जैदिया क्लासिक व मिस्टर ब्यावर बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप 2026 के आयोजन की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता 24 और 25 जनवरी 2026 को ब्यावर के अमरकुंज गार्डन, अजमेर रोड पर आयोजित की जाएगी। इस संबंध में वाबा राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की एक बैठक जगदंबे फिटनेस क्लब, अजमेर रोड पर संपन्न हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू जैदिया ने दो दिवसीय आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा
बैठक में ब्यावर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी नरेश मदानी, मुरली जगवानी, गुलराज जावा, कपिल यादव, महेश शर्मा (नसीराबाद), गौरव शर्मा, राहुल गुर्जर, श्यामसुन्दर जैदिया, सोनू बंसल, टायसन पण्डित, विनोद शर्मा, अरुण जावा और सतीश चांवरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। 400 बॉडी बिल्डर्स लेंगे भाग
राजस्थान अध्यक्ष रिंकू जैदिया ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 300 से 400 बॉडी बिल्डर्स और गर्ल्स बॉडी बिल्डर्स भाग लेंगे। भूपेन्द्र धवन गुरूजी (दिल्ली—135 जिम के ओनर), मिस्टर वर्ल्ड चैम्पियन मुकेश सिंह गहलोत, मिस्टर इंडिया जितेन्द्र यादव और विजय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपाध्यक्ष कपिल यादव (बबलू यादव) के अनुसार यह ब्यावर शहर की 24वीं वार्षिक बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप होगी। सचिव नरेश मदानी ने बताया कि वर्ल्ड चैम्पियन अनुज तालियान गेस्ट पोजर के रूप में प्रदर्शन करेंगे। मिस ओलंपिया फिटनेस मॉडल ज्योति गुप्ता, बर्नाली शर्मा, प्रीति अरोड़ा और कोलकाता की फैशन मॉडल मंजित सरकार को भी आमंत्रित किया गया है। पावर लिफ्टिंग व बेंच प्रेस चैम्पियनशिप 24 को
रिंकू जैदिया ने कार्यक्रम का विवरण देते हुए बताया कि 24 जनवरी को पावर लिफ्टिंग व बेंच प्रेस चैम्पियनशिप होगी, जबकि 25 जनवरी को जैदिया क्लासिक मिस्टर राजस्थान व मिस्टर ब्यावर बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में ₹2 लाख नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए जाएंगे। सप्लीमेंट ब्लैक कैट कंपनी इस आयोजन को स्पॉन्सर कर रही है।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्ति का संदेश देना है। इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।


