ब्यावर में नकली घी-तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़:1200 लीटर तेल और 50 किलो घी जब्त, 2 आरोपी पकड़े

ब्यावर की साकेत नगर थाना पुलिस ने नकली घी और तेल बनाने वाले अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
इस दौरान भारी मात्रा में नकली देसी घी, तेल, केमिकल, ब्रांडेड रैपर और पैकिंग सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई थानाधिकारी जितेंद्र सिंह फौजदार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को टाटगढ़ रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के सामने वाली कॉलोनी में इस अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, यहां लंबे समय से विभिन्न नामी ब्रांडों के नकली तेल और घी तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर मौके से सरस, अमूल, कृष्णा, स्वास्तिक, डॉ च्वाइस, श्री नंदलाल गोल्ड, किशना गोल्ड और श्री श्याम रास सहित कई ब्रांडों के रैपर, पीपे, ढक्कन और सीलिंग उपकरण बरामद किए। तेल को खुशबू देने वाले विभिन्न प्रकार के केमिकल भी जब्त किए गए हैं। जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे सैंपल
मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा विभाग के फूड इंस्पेक्टर नारायण सिंह को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने संदिग्ध घी और तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। फूड इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कृष्णा प्रसाद साहू और जालिया रोड निवासी जितेंद्र सुथार को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नकली माल से भरी 3 गाड़ियां भी जब्त
पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना ने जानकारी दी कि कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 लीटर सोयाबीन तेल और करीब 50 किलो नकली घी जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रिंटिंग सामग्री और तीन वाहन—एक इनोवा, एक मारुति ओमनी और एक हुंडई कार-भी जब्त किए गए हैं। इन वाहनों में नकली माल भरा हुआ था।
फूड इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने स्पष्ट किया कि जब्त किए गए तेल और घी को न्यायालय के आदेश के बाद ही जारी किया जाएगा। पुलिस और चिकित्सा विभाग संयुक्त रूप से इस मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *