ब्यावर में नरसिंह मंदिर में बसंत उत्सव मनाया:आकर्षक सजावट की, महिला मंडल ने गाए बसंती भजन

नगर के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर में बसंत उत्सव शुक्रवार को प्रातःकाल से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगला आरती के दौरान मंदिर के गर्भगृह को पीले पुष्पों और मालाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया। पंडित गोपाल कृष्ण दाधीच ने ठाकुरजी को पीले वस्त्र धारण कराए और मंगला भोग अर्पित किया। बसंत उत्सव के अवसर पर महिला मंडल ने ठाकुरजी को बसंती भजनों से रिझाया। इससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर में बसंती गीतों की मधुर गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने सुसज्जित गर्भगृह की मनोरम छटा के दर्शन किए।
नरसिंह मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश बंसल ने जानकारी दी कि बसंत उत्सव के साथ ही होली पर्व के शुभारंभ के प्रतीक के रूप में मंदिर परिसर में गुलाल भी अर्पित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर नरसिंह मंदिर ट्रस्ट के मंत्री राधेश्याम डाणी, ट्रस्टी प्रेम जिंदल, मुकेश अरड़का, पंकज बजारी, अभिषेक सटाक और पीयूष बंसल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *