ब्यावर में श्री राजपूत सभा संस्थान की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक श्री करणी गार्डन में आयोजित की गई। संस्थान के अध्यक्ष अजीत सिंह चांदारुण की अध्यक्षता और प्रधान संरक्षक विजेंद्र सिंह रुपपुरा के सानिध्य में नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गईं। इनमें चार परामर्शदाता, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, दो मुख्य महासचिव, पांच महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष, बारह सचिव और पंद्रह संगठन मंत्री शामिल हैं। विशेष प्रकोष्ठों में सुमन कंवर शेखावत को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता, चंद्रविजय सिंह भवानीपुरा को विधि प्रकोष्ठ, कुलदीप सिंह गंठिया को शिक्षा प्रकोष्ठ, सुरेंद्र सिंह पिंपाड़ा को चिकित्सा प्रकोष्ठ और रोहित सिंह नाथावत को मीडिया प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में परामर्शदाता नाथू सिंह सबलपुरा सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष अजीत सिंह चांदारुण ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का माल्यार्पण कर उन्हें कार्यभार सौंपा। उन्होंने सभी से एकजुट होकर समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए काम करने का आह्वान किया।


