ब्यावर में संयुक्त यातायात जागरूकता अभियान:भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई, नियमों की दी जानकारी

ब्यावर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान सदर थाना पुलिस, परिवहन विभाग और हाईवे पेट्रोलिंग की ओर से मिलकर संचालित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ब्यावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा और पुलिस उप अधीक्षक राजेश कसाना के निर्देश पर सदर थाना अधिकारी गजराज सिंह के सुपरविजन में यह पहल की गई। इस अभियान के तहत भारी वाहनों, ट्रैक्टरों और तीन पहिया वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई। इसका उद्देश्य रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। इसके अतिरिक्त, भारी वाहन चालकों को तीसरी लेन में ही वाहन चलाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस और परिवहन विभाग की टीमों ने वाहन चालकों को कई महत्वपूर्ण यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्हें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करने की सलाह दी गई। इस अभियान में एएसआई इंदर सिंह सुखराम, जिला परिवहन अधिकारी भागचंद नवल, आरटीओ इंस्पेक्टर चिराग उमरवाल, टोल मैनेजर अमित राय, हाईवे पेट्रोलिंग टोल इंचार्ज गणपत सिंह रावत, सुरेश कुमार, गजेंद्र सिंह, प्रभु लसकर और यातायात प्रभारी पूनमचंद सहित उनकी पूरी टीम मौजूद रही। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *