ब्यावर में सवर्ण समाज ने किया सद्बुद्धि यज्ञ किया:यूजीसी बिल 2026 के विरोध में प्रदर्शन, आदेश की प्रतियां जलाएंगे

ब्यावर में शुक्रवार को सवर्ण समाज प्रतिनिधि सभा और सवर्ण संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार के यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता प्रोत्साहन) विनियम 2026 के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कुमारानंद सर्कल (चांग गेट) पर आयोजित हुआ। इसमें नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और प्रमुख सवर्ण समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यज्ञ का विधिवत आयोजन ब्राह्मण समाज के विद्वान आचार्यों पंडित नवलकिशोर दाधीच शास्त्री, पंडित कृष्णगोपाल दाधीच, पंडित कृष्ण वल्लभ शर्मा, पंडित दामोदर गौड़, पंडित विवेक गौड़, पंडित नवीन शर्मा, पंडित कालू सिखवाल, पंडित मांगीलाल शर्मा और पंडित लोकेश शर्मा सहित अन्य पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण, अग्रवाल, राजपूत, खंडेलवाल, माहेश्वरी, जैन (श्वेतांबर एवं दिगंबर), कायस्थ, सिंधी, पंजाबी-खत्री और विजयवर्गीय सहित विभिन्न सवर्ण समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी जाति, धर्म या सरकार के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य संवैधानिक समानता, सामाजिक सौहार्द और विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप रहा। सभा में आगामी विरोध प्रदर्शन की भी घोषणा की गई। 31 जनवरी को सुबह 11 बजे भारत माता सर्किल पर यूजीसी बिल की प्रतियां जलाई जाएंगी, पुतला दहन किया जाएगा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *