ब्यावर DSP राजेश कसाना का प्रदेश स्तर पर होगा सम्मान:समारोह में पुलिस डिस्क और प्रशस्ति रोल किए जाएंगे प्रदान

ब्यावर पुलिस वृत्ताधिकारी (DSP) राजेश कसाना को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राजकीय पुलिसिंग दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें यह सम्मान मिलेगा।
पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी सूची में कसाना का नाम विशेष रूप से शामिल किया गया है। उन्हें विभागीय स्तर पर पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति रोल प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की ओर से आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। DSP कसाना विभाग में एक सतर्क, कर्तव्यनिष्ठ और कानून का सख्ती से पालन करने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। एसपी, एएसपी समेत कई लोगों ने दी बधाई
पुलिस अनुसंधान में उनकी गंभीरता, सूझबूझ और तकनीकी दक्षता ने उन्हें अपराधियों तक पहुंचने में मदद की है। उन्होंने कई गंभीर प्रकरणों की गहन जांच कर अपराधियों की प्रभावी धरपकड़ सुनिश्चित की है और मामलों में चालान प्रस्तुत कर न्यायिक कार्रवाई को मजबूती प्रदान की है।
उनकी इस उपलब्धि पर ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा, अधीनस्थ पुलिसकर्मियों और कई लोगों ने बधाई दी है। ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से किया जा चुका सम्मानित
उल्लेखनीय है कि 49वीं बैच के आरपीएस अधिकारी कसाना को वर्ष 2021 में दीक्षांत परेड समारोह में सर्वांगीण उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया जा चुका है। वे 2019 बैच के प्रशिक्षण टॉपर भी रहे हैं।
कोटपूतली-बहरोड़ के समीप ग्राम पूतली निवासी कसाना को इससे पहले भी अपनी प्रभावी पुलिसिंग, जटिल अनुसंधान और गंभीर प्रकरणों के सफल निस्तारण के लिए विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *