ब्यास-सहारनपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें

भास्कर न्यूज | अमृतसर राधा स्वामी सत्संग के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ब्यास के लिए 2 विशेष मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें सहारनपुर-ब्यास और हजरत निजामुद्दीन-ब्यास के बीच चलेंगी। सहारनपुर से ब्यास के लिए (04565) 20 और 27 मार्च (2 ट्रिप) को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से रात 20:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ब्यास से सहारनपुर (04566) के लिए 22 और 29 मार्च (2 ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन ब्यास से शाम 3 बजे चलेगी और रात 8:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अम्बाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन-ब्यास मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेगी। हजरत निजामुद्दीन (04451) से ब्यास के लिए 26 मार्च (1 ट्रिप) को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से शाम 19:40 बजे चलेगी करके अगले दिन सुबह 4:05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ब्यास से हजरत निजामुद्दीन (04452) के लिए 29 मार्च (1 ट्रिप) को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन ब्यास से रात्रि 20:35 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *