एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे की खेप पकड़कर तस्करी नेटवर्क को झटका दिया है। पुलिस ने अमृतसर के युवक को गिरफ्तार कर उससे 2.613 किलोग् हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव भोरीवाला चौक जिला अमृतसर है। यह कार्रवाई 8 फरवरी को की गई है। पुलिस ने आरोपी के अन्य सहयोगी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की सप्लाई चेन से जुड़ा हथा और बरामद हेरोइन खेप को आगे पहुंचाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि गिरोह की जानकारी और सप्लाई के स्रोत का पता लगाया जा सके।


