ब्यूटीशियन की बीच रोड पर गोली मारकर हत्या:तरनतारन में बाइक पर आए बदमाश, सीधे सिर में फायर किया; ड्यूटी से घर लौट रही थी युवती

पंजाब के तरनतारन से शनिवार की शाम एक युवती की हत्या की दी गई। युवती ब्यूटीशियन का काम करती थी। काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रही थी। बस स्टैंड से उतर कर ऑटो का इंतजार कर ही रही थी कि बाइक सवार दो युवक वहां आए और युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।
युवती को सिर से सटाकर गोली मारी गई थी। वारदात के बाद युवक वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने युवती को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस बोली मामला आपसी रंजिश का
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश या किसी व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *