रविसूर्या ग्रुप एवं अनंता स्पा एंड रिसोर्ट जयपुर के सहयोग से आयोजित नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का ग्रांड फिनाले जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित अनंता रिसॉर्ट में शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस शानदार समारोह में मॉडल तन्नू सोलंकी ने मिस इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब जीता, वहीं राजस्थान पुलिस सेवा में कार्यरत सब इंस्पेक्टर हेमलता शर्मा ने मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का टाइटल अपने नाम किया। नववर्ष 2025 के आगमन के साथ ही सजाई गई इस मनमोहक शाम में मॉडल तन्नू सोलंकी ने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब अपने नाम किया। साथ ही, 11 लाख रुपये के कैश प्राइज के साथ मिस इंडिया ग्लैम वर्ल्ड का क्राउन ख्वाहिश नायक ने जीता। मिसेज़ इंडिया कैटेगरी में हेमलता शर्मा ने सब इंस्पेक्टर होते हुए मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 का खिताब जीता, जबकि पायल प्रजापत मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतने में कामयाब हुई। विजेताओं को शानदार पुरस्कार मिले, जिनमें कार, दो स्कूटी के अलावा 18 लाख रुपए के कैश प्राइज शामिल थे। इसके अलावा, साड़ी डिजाइनर मंदाकिनी साड़ीज के ब्राइडल कलेक्शन और एसकेजे ज्वैलर्स के खूबसूरत ज्वैलरी ने मॉडल्स की खूबसूरती में चार चांद लगाए। मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के फाउंडर डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि ग्रांड फिनाले शो में चार फैशन सिक्वेंस हुए, जिसमें मंदाकिनी साड़ीज का ब्राइडल कलेक्शन शोकेस किया गया। कोरियोग्राफर राहुल शर्मा के निर्देशन में हुई इस ब्यूटी पेजेंट में ज्यूरी को विजेता चुनने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि सभी फाइनलिस्ट ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, समीक्षा सम्बयाल को मिस इंडिया ग्लैम 2025 की फर्स्ट रनर अप, कोनिका आर्या को सेकंड रनरअप, और निशिका मेवारा को थर्ड रनरअप घोषित किया गया। वहीं, मिसेज़ कैटेगरी में अवनी शर्मा को मिसेज इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2025 और प्रियंका ज्योतरीवाल को मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 की फर्स्ट रनरअप चुना गया। मॉडल्स के सब टाइटल्स


