ग्लैमर, आत्मविश्वास और टैलेंट के मेल से सजे नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन 7 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। वैशाली नगर स्थित अडोर क्लब एंड लाउंज में 15 दिवसीय मेगा ग्रूमिंग वर्कशॉप की शुरुआत हुई। जिसमें देशभर से चुनी गई टॉप 121 सेमी फाइनलिस्ट मॉडल्स भाग ले रही हैं। रवि सूर्या ग्रुप और अनंता रिजॉर्ट जयपुर की ओर से आयोजित इस पेजेंट के तहत 10 से 24 दिसंबर तक चलने वाली इस वर्कशॉप में मॉडल्स को इंडस्ट्री के दिग्गज विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा। वर्कशॉप का मुख्य फोकस पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, रैम्प वॉक और स्टेज प्रेजेंस, पॉश्चर और डिक्शन, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, फैशन सेंस और फोटो जेनिक्स पर रहेगा।
पेजेंट के आयोजक पवन टांक और शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि हर दिन प्रतिभागियों के टैलेंट को निखारने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे वे न सिर्फ बेहतर मॉडल, बल्कि मजबूत व्यक्तित्व के रूप में उभरें। वर्कशॉप के बाद 121 में से केवल 40 मॉडल्स को फाइनलिस्ट के रूप में चुना जाएगा, जो 11 जनवरी को होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। जहां सपनों को मिलती है उड़ान पवन टांक ने बताया कि इस पेजेंट की खासियत यह है कि यह सौंदर्य से ज्यादा प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को महत्व देता है। इस मंच पर आई युवतियों और महिलाओं में सीखने का जज्बा, खुद को बेहतर बनाने की चाह और भविष्य में कुछ बड़ा करने का सपनास्पष्ट दिखाई देता है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स उनके टैलेंट को प्रोफेशनल शेप देते हुए उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड के लिए तैयार करेंगे। वाइल्ड कार्ड एंट्री अभी भी ओपन जिन प्रतिभागियों ने अब तक हिस्सा नहीं लिया है, उनके लिए अभी भी उम्मीद बाकी है। पेजेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए नए मॉडल्स शामिल हो सकती हैं। ग्रैंड फिनाले का आयोजन पिंक सिटी जयपुर के अनंता रिजॉर्ट एंड स्पा में होगा। विजेताओं को 3 कार, 5 स्कूटी और कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।


