ब्यूरोक्रेसी:राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारी बन सकेंगे आईपीएस, गृह मंत्रालय ने रिक्तियों का निर्धारण किया

राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारी पदोन्नत कर आईपीएस बनाए जा सकेंगे। गृह मंत्रालय ने चयन सूची-2025 के लिए आरपीएस अफसरों की भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के लिए रिक्तियों का निर्धारण कर दिया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय के अवर सचिव चंदन कुमार की ओर से मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास और कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह और यूपीएससी के सचिव को सूचना दी गई है। राज्य सरकार से कहा गया है कि वे आईपीएस पदोन्नति नियमों के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ाएं। गृह मंत्रालय के अनुसार प्रदेश कैडर में 222 आईपीएस अधिकारियों के पद स्वीकृत है। इनमें एक जनवरी 2026 तक आईपीएस का राज्य सेवा से अधिकृत पदोन्नति कोटा 67 का था। राजस्थान में 8 पद खाली राजस्थान में 214 आईपीएस कार्यरत हैं। इनमें 25 अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं। फील्ड के लिए 176 आईपीएस ही हैं। आठ अधिकारी ट्रेनिंग पर हैं और पांच अवकाश पर हैं। इस लिहाज से राजस्थान में आईपीएस के 8 ही पद खाली हैं। हालांकि, 31 जनवरी को आईपीएस संदीप सिंह चौहान एवं अनिल कुमार टांक के रिटायरमेंट से यह संख्या बढ़ कर 10 हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *