भास्कर न्यूज | सरिया टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल एंबीशन क्लब ब्रजराज नगर और पार्थ एकेडमी सारंगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सारंगढ़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ब्रजराज नगर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सारंगढ़ की ओर से आलोक ने 3 विकेट लिए, जबकि गर्व, ऋषभ और अमित ने 2-2 विकेट झटके। 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पार्थ एकेडमी सारंगढ़ ने सधी हुई बल्लेबाजी से 15 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से गर्व ने 36 रन की अहम पारी खेली। ब्रजराज नगर की ओर से विशाल ने 3 और आदित्य ने 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पार्थ एकेडमी सारंगढ़ ने मुकाबला चार विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस सेमीफाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गर्व को मिला। उन्होंने 36 रन बनाने के साथ 2 अहम विकेट भी लिए। मैच में अंपायर किशोर कशेर और हिमांशु चावड़ा रहे, जबकि स्कोरर कमल डनसेना तथा कमेंटेटर लक्ष्मण चौहान और पंचराम ने अपनी भूमिका निभाई। आयोजन में मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल, नेमचंद्र अग्रवाल, भरत अग्रवाल और गोविंदराम अग्रवाल उपस्थित रहे।


