ब्रज नगर क्रिकेट लीग सीजन 2:एक लाख का पहला इनाम, 32 टीमें लेंगी हिस्सा; यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण

झालावाड़ के राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल संकुल में 10 से 18 फरवरी तक ब्रज नगर क्रिकेट लीग सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे होगा। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपए और उपविजेता को इक्यावन हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन समिति के मुख्य आयोजनकर्ता आमिर खान ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी। सभी खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से नि:शुल्क खेल किट प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट ऑलराउंडर और बेस्ट बॉलर को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट को और रोचक बनाने के लिए सभी मैचों का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ ही मैदान पर LED स्क्रीन पर भी मैच दिखाए जाएंगे। खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में बाहर से प्रशिक्षित महिला कमेंटेटर को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अतीक कुरैशी ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और खेल संकुल में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *