ब्रम्हर्षी बर्फानी दादा की पुण्यतिथि पर भजन की प्रस्तुति दी जाएगी

राजनांदगांव| बर्फानी सेवाश्रम समिति ने अपने आशीर्वादक ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा की पंचम पुण्यतिथि 25 दिसंबर को श्रद्धा से मनाई जाएगी। संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया कि बुधवार को बर्फानी धाम महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई। गुरुवार को गुरुदेव बर्फानी दादा जी का दूध, दही, शक्कर, शहद, सुगंधित जल एवं गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। चरण पूजन कर श्रृंगार के बाद महाआरती की जाएगी। सुबह 10 बजे से संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, कुलबीर सिंह छाबड़ा, सूरज जोशी, आलोक जोशी, योगेन्द्र पांडेय, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल, आलोक बिंदल, संतोष खंडेलवाल के अलावा अन्य गुरुभक्त व श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *