ब्रम्ह वार्ड में जल संकट: टैंकर मंगाना बना मजबूरी

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के वार्ड क्रमांक 34 ब्रम्ह वार्ड में जल संकट गहराता जा रहा है। वार्डवासियों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि हर 3 से 4 दिन में पानी के टैंकर मंगाने की नौबत आ रही है। टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उस पर टूट पड़ती है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। स्थानीय लोग इसे नगर निगम की लचर जलप्रदाय व्यवस्था का नतीजा मानते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में अमृत मिशन योजना का कोई असर नहीं दिख रहा है।योजना के तहत शहर के सभी वार्डों को पर्याप्त और नियमित जल आपूर्ति उपलब्ध कराने की बात की गई थी, लेकिन वार्डवासी पानी के लिए परेशान हैं। वार्ड में पानी के लिए केवल दो हैंडपंप ही सहारा बने हुए हैं, एक हैंडपंप त्रिपाठी गली में और दूसरा दर्जी गली में। इन दोनों हैंडपंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं निगम की सप्लाई से जो पानी आता है, वह बहुत कम है। वार्ड के पार्षद राहुल त्रिपाठी ने कहा कि वार्ड में मायापुर पानी टंकी से सप्लाई होती है, लेकिन यह वार्ड शहर के अंतिम छोर पर है जिस कारण यहां पानी का प्रेशर काफी कम हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *