मरीजों की सेवा के लिए नर्सों का किया सम्मान

राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या और सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नर्सिंग स्टाफ ने एकजुट होकर केक काटकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन मनाया, जिन्होंने नर्सिंग पेशे की नींव रखी थी। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉ. आर.सी. आर्या ने अपने संबोधन में नर्सों की निस्वार्थ सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने मरीजों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य सुधार में नर्सों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी ने भी नर्सिंग स्टाफ के समर्पण और कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सेवा भाव से निरंतर कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. जी.के. दामले, डॉ. मनोज भारती, डॉ. अर्पण सिंह चौहान, अस्पताल सलाहकार स्वस्ति शुक्ला, प्रभारी मैट्रन चंद्रशीला लाल, डायटिशियन सुमन सिंह सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *