नाली जाम होने से बढ़ा मच्छरों का आतंक, डेंगू व मलेरिया का खतरा

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर नगर पालिका शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक 15 में नाली जाम होने से लोग परेशान हैं। नालियों में महीनों से सफाई नहीं हुई। गंदगी बजबजा रही है। मच्छरों की भरमार हो गई है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। चरचा कालरी के पश्चिम नेपाल गेट के पास हाल और भी खराब है। यहां नाली की सफाई लंबे समय से नहीं हुई। स्थानीय निवासी सज्जाद और सत्यम ने बताया कि चारों ओर गंदगी फैली है। मच्छर और मक्खियां घरों में घुस रहे हैं। लोग शाम होते ही दरवाजे बंद करने को मजबूर हैं। वार्डवासियों ने बताया कि नगर पालिका से कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आया। एसईसीएल, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो फॉगिंग हुई, न ही कीटनाशक का छिड़काव किया गया। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द नालियों की सफाई और कीटनाशक का छिड़काव नहीं हुआ, तो वे नगर पालिका का घेराव करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *