प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुख शांति भवन मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर, नीलबड़ भोपाल ने अपनी छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें राजयोगिनी नीता दीदी , राजोगिनी सविता दीदी, ब्रह्माकुमारी मेघा दीदी और डॉक्टर दिलीप नलगे ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमार सुरेंद्र के जीवन के अद्भुत अनुभवों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने मल्टीपल ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी पर राजयोग की शक्ति से विजय प्राप्त की इस मौके पर वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्मा कुमार सुरेंद्र भाई का आगमन हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से भगवान दास सबनानी ( विधायक भोपाल दक्षिण पश्चिम) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमार सुरेंद्र के जीवन के अद्भुत अनुभवों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने मल्टीपल ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी पर राजयोग की शक्ति से विजय प्राप्त की, जिसे चिकित्सा विज्ञान ने असाध्य मान लिया था। 1993 में जब चिकित्सकों ने उन्हें “अवश्य मृत्यु हो जाएगी” कहा था, तब उन्होंने आत्मबल और राजयोग के माध्यम से न सिर्फ अपनी जिंदगी को बचाया, बल्कि अब भी 100 से अधिक ट्यूमर के बावजूद स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में नीता दीदी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी को राजयोग के अभ्यास के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन ने एक नया संदेश दिया कि स्वस्थ जीवन के लिए आत्मबल और सही मानसिकता महत्वपूर्ण है। शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें तेजकुलपाल सिंह (अध्यक्ष, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स), बी आर नायडू (पूर्व एसीएस, मध्य प्रदेश), प्रीति सलूजा (चांसलर, सम यूनिवर्सिटी), डॉ राजेश गौर (डीन, पीपल्स मेडिकल कॉलेज) और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।


