ब्रह्माकुमारी कमला दीदी और बीके ओमप्रकाश के कार्यों को याद किया

बालोद।अध्यात्म की अलख जगाने वाली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का द्वितीय स्मृति दिवस एवं इंदौर जोन के पूर्व निर्देशक बीके ओमप्रकाश भाई की नौंवी पुण्यतिथि पर आत्मज्ञान भवन आमापारा श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बालोद की ब्रह्माकुमारीज संचालिका बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने इंदौर जोन की स्थापना से लेकर अब तक जोन के उत्थान में किए गए प्रयासों का पुण्य स्मरण करते हुए उनके विलक्षण और प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व का उल्लेख िकया। उन्होंने बताया कि भाईजी ने अनेक ऐसे कार्य किए जो कि यज्ञ में उनसे पहले तक किसी ने नहीं किया था। जैसे यज्ञ में पहली बार मूर्तियों के माध्यम से संग्रहालय का निर्माण, सेवाकेंद्रों में क्लास रूम से अलग बाबा का योग अनुभूति कक्ष बनाना, अध्ययनरत कन्याओं के लिए शक्ति निकेतन, छात्रावास का संचालन आदि। उनका हर कार्य सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध हुआ करता था। वह हर कार्य में नवीनता के पक्षधर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *