भास्कर न्यूज | जालंधर ब्रह्मा कुमारीज केंद्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य संचालिका ब्रह्मकुमारी रेखा दीदी और मीरा दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला, जिसमें आत्म-जागृति, परमात्मा शिव से आत्मिक संबंध और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक प्रवचन तथा ईश्वरीय संदेशों का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। ब्रह्मा कुमारीज की वक्ताओं ने बताया कि शिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण की स्मृति है, जो मानव आत्माओं को पवित्रता, शांति और शक्ति का मार्ग दिखाने आते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने दिव्य शांति और आनंद की अनुभूति की। ब्रह्मा कुमारीज केंद्र की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, डॉ. गुरदीप शर्मा, डॉ. रुचि शर्मा, पार्षद नवदीप कौर, पार्षद निर्मल कौर, श्रीदेवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी राजेश विज विशेष तौर पर शामिल हुए। केंद्र की ओर से बीके रेखा दीदी, राकेश कुंद्रा, आशीष, राम लुबाया, राजकुमार, कपिल रामदयाल, नीरज, मीनाक्षी भारद्वाज, राजेश कोचर और परमजीत ने आए हुए मेहमानों को सम्मानित किया।


