भास्कर संवाददाता । दतिया एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली पाइप बनाने की सूचना मिलने पर शनिवार को दिल्ली से लीगल एडवोकेट की टीम कोर्ट कमिश्नर के साथ दतिया पहुंची। टीम ने फैक्ट्री पर पहुंचकर प्रसिद्ध ब्रांड किसान पाइप के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते पाइपों के सैंपल लिए। किसान इरिगेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के लीगल एडवाइजर नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता नम्रता जैन ने बताया लगातार शिकायत मिल रही थी दतिया में नकली पाइप निर्माता द्वारा नकली पाइप मार्केट में बेचे जा रहे हैं, जो की हूबहू प्रसिद्ध कंपनी किसान इरिगेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के दिखता है। इसके बाद कंपनी द्वारा दिल्ली वाणिज्यीक न्यायालय में नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता द्वारा वाद दायर किया गया। दिल्ली कोर्ट से नियुक्त लोकल कमिश्नर मोनिका ने लोकल पुलिस के सहयोग से कंपनी के परिसर में पहुंच कर कार्रवाई कर पाइप जब्त किए। लोकल कमिश्नर की कार्रवाई में पाया वहां पर किसान इरिगेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के रजिस्टर्ड व्यापार चिन्ह और रजिस्टर्ड कॉपीराइट का उल्लंघन कर नकली नाम से पाइप बेचे जा रहे हैं जिसे लोकल कमिश्नर के द्वारा सर्च एंड सीज़र कर माल सील किया गया।


