भास्कर न्यूज | जांजगीर भगवान परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर ने 31 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया। कार्यक्रम नैला स्थित अग्रसेन भवन में हुआ। आचार्य राजकुमार मिश्रा ने विधिवत गौरी-गणेश, वास्तु, बेदी, चुलमाटी, देवतेला और चीकट मातृका पूजन कराया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली गई। कार्यक्रम के अंत में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर नैला रेलवे स्टेशन के सामने भगवान परशुराम चौक तक पहुंची। वहां अष्टधातु से बनी भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष महाआरती हुई। इसके बाद नैला धर्मशाला में महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रमुख यजमान चंद्रहास मिश्रा और निशा मिश्रा रहे। उपनयन संस्कार में शामिल बटुकों में सोमेश तिवारी कन्हाईबंद, पुरुषोत्तम पाण्डेय सरखो, आदर्श पाण्डेय मड़वा, आकाश शर्मा जांजगीर, श्याम देव मिश्रा जांजगीर, सरज शर्मा जांजगीर, विवेक पाण्डेय सलखन, श्रेयांश तिवारी जांजगीर, मिथलेश मिश्रा सेंदरी, अथर्व तिवारी बिरकोनी, हर्ष गौरहा बनारी, सागर दुबे बनारी, आदित्य नारायण पाण्डेय कुटरा, पुष्कर पाण्डेय कुटरा, शिवम तिवारी और वैभव तिवारी आमनदुल्ला, आयुष शर्मा बलौदा, अमन तिवारी बलौदा, अनुराग पाण्डेय बलौदा, आरोह शर्मा बलौदा, अक्षय पाण्डेय मुंगेली, सूर्यप्रकाश तिवारी और पंकज तिवारी कोसंमपाली रायगढ़, चंद्रकांत दुबे और आयुष दुबे राबो, पार्थ तिवारी जांजगीर, शिवांश देव द्विवेदी जांजगीर, दुर्लभ पाण्डेय और भाव्यांश पाण्डेय जांजगीर, शिवम द्विवेदी गतौरी बिलासपुर शामिल रहे। कार्यक्रम में ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच की वीना शर्मा, नीरा शर्मा, सीता पांडेय सहित अन्य का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर परशुराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य, बटुकों के माता-पिता और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


