जालोर | सामतीपुरा रोड स्थित नर्बदा कॉलोनी में सुंदेलाव तालाब का ओवरफ्लो पानी कॉलोनी में घुस गया। हालांकि अब तालाब का ओवरफ्लो बंद हो चुका है, लेकिन भरा हुआ पानी अब भी सरकारी विभागों के आगे जमा है। लंबे समय से पानी भरा रहने से गंदगी और परेशानी का माहौल बना हुआ है। पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। – मुकेश कुमार जालोर | शहर के आत्मानंद आश्रम के सामने आहोर रोड स्थित ब्रिज के नीचे रखा डस्टबिन कई दिनों से खाली नहीं किया है। डस्टबिन ओवरफ्लो होने से लग कचरा बाहर डालकर जा रहे हैं, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। गंदगी में पड़ी प्लास्टिक खाने से गायों के बीमार होने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से शीघ्र सफाई करवाने की मांग की है। -दीपक पेयजल लाइन फूटी, व्यर्थ बह रहा पानी जालोर | रेलवे स्टेशन रोड स्थित नहर के पास पेयजल पाइपलाइन फूटने से पानी व्यर्थ बह रहा है। लगातार बहते पानी से सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पीएचईडी विभाग से शीघ्र मरम्मत कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। – प्रकाश माली कचरा और पॉलीथिन सड़कों पर फेंक रहे हैं जालोर | सांड़बाव से लेकर घाचियों की फिलानी तक दुकानदारों द्वारा कचरा व पॉलीथिन सड़कों पर फेंकी जा रही है। यह कचरा नालियों में फंसने से गंदा पानी बाजार के मुख्य मार्ग पर बह रहा है। नालियों की सफाई नहीं होने से दुर्गंध और बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से दुकानदारों को पाबंद कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। – रूस्तम खान


