ब्रिज बनाने बांध से 22 क्यूमेक पानी निकासी 10 से तीन चरणों में होगी

दमोह| जिले के सतधरु जलाशय के डूब क्षेत्र अंतर्गत तेजगढ़ खुर्द–बहेरा मार्ग पर पहले से निर्मित पुल के डूब प्रभावित होने के कारण हाई लेवल ब्रिज निर्माण के लिए एजेंसी निर्धारित की जा चुकी है। ब्रिज निर्माण कार्य के लिए बांध से 22 क्यूमेक जल निकासी 10 जनवरी से चरणबद्ध रूप से की जाएगी। जल संसाधन विभाग ने बताया बांध से जल निकासी 5–5 दिन के अंतराल में, कुल तीन चरणों में होगी। जिसके तहत 10 से 15 जनवरी तक गेट खुले रहेंगे। 16 से 20 जनवरी तक गेट बंद रहेंगे। 21 से 25 जनवरी तक गेट खुले रहेंगे। 26 से 30 जनवरी तक गेट बंद रहेंगे। फिर 31 जनवरी से 4 फरवरी तक गेट खुले रहेंगे। विभाग ने डूब क्षेत्र के सभी लोगों से सर्तक रहने को कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *