कामडारा| कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोकला गेट रेलवे क्रासिंग के समीप बने ब्रेकर मे असंतुलित होकर एक ऑटो के पलटने से ऑटो सवार दस वर्षीय बिकू साहू की मौत घटनास्थल पर हो गई। यह घटना रविवार की रात लगभग पौने आठ बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि बसिया थाना क्षेत्र के गांव कुलुसेरा का एक परिवार के कुछ महिलाएं आज सुबह मे एक ऑटो मे सवार होकर गांव गनालोया मे एक मुंहजुट्ठी कार्यक्रम मे शामिल होने गए थे। वहीं वापसी के क्रम मे पोकला गेट रेलवे फाटक के समीप उक्त ऑटो ब्रेकर में उछाल खाते हुए असंतुलित होकर पलट गया। वहीं ऑटो मे सवार एक दस वर्षीय बालक बिकु साहू पिता रिझू साहू की मौत घटनास्थल पर हो गई। इधर घटना की खबर लगते ही कामडारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन इस घटना को लेकर आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने ब्रेकर को हटाने अथवा ब्रेकर पर व्हाइट मार्किंग का निशान लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम की। समाचार भेजे जाने तक सड़क जाम थी और शव सड़क पर पड़ा हुआ था। मालूम हो कि ब्रेकर पर समीप लगातार हो रही दुर्घटना की खबर दैनिक भास्कर अखबार ने दो दिन पूर्व प्रकाशित किया था।


