ब्रेकर में खराब हुआ ट्रक, लगा सड़क जाम

बोकारो | माराफारी थाना क्षेत्र के बीएसएल के एलएच क्षेत्र में एक साथ तीन ब्रेकर लगाए गए हैं। उक्त ब्रेकर पर पहुंचते ही बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक ट्रक खराब हो गई। सिंगल लेन सड़क होने की वजह से यहां सड़क जाम लग गई। इससे घंटों राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही माराफारी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कतारबद्ध करते हुए एक-एक कर सभी वाहनों को पार लगाया और जाम से लोगों को मुक्ति दिलाई। बता दें कि यह समय लोगों के घर पहुंचने के लिए होता है, ऐसे में बीच सड़क पर ट्रक खराब होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि बाइक चालक किसी तरह निकल रहे थे, लेकिन चार पहिया वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि एलएच घना आबादी वाला क्षेत्र है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *