ब्रेक लगते ही बेकाबू हुई बाइक, दो युवक घायल:उमरिया में राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया

उमरिया जिला मुख्यालय के पुराने बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, वृश यादव और शनि बाइक से रेलवे स्टेशन चौराहे से पुराने बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बस स्टैंड के पास पहुंचे, अचानक तेज ब्रेक लगने से बाइक बेकाबू हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक संतुलन नहीं बना सका। बाइक सवार युवक मौके पर ही बेहोश हुए हादसे के बाद बाइक चालक वृश यादव कुछ देर तक मौके पर ही बेहोश पड़ा रहा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं, शनि को हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही एक राहगीर कार चालक की मदद से घायल वृश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायल का इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर (MP 54 MB 5261) बताया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *