ब्लड डोनेशन कैंप में उत्साह से पहुंचे पूर्व स्टूडेंट्स:बोले-सभी बढ़ चढ़ कर करें ब्लड डोनेशन, पूर्व छात्र परिषद विधा भारती का आयोजन

संघ शताब्दी वर्ष को समर्पित पूर्व छात्र परिषद विद्या भारती द्वारा आज भीलवाड़ा में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।आदर्श विद्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर के पूर्व छात्र परिषद विद्या भारती से जुड़े छात्रों ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया ।इस कैंप में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र परिषद से जुड़े स्टूडेंट शामिल हुए और ब्लड डोनेट करते हुए दूसरों को भी ब्लड डोनेशन करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्र परिषद के कर्मेश व्यास ने बताया कि पिछले 4 सालों से लगातार ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर स्कूल परिसर में किया जा रहा है ।कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सेवा ,सहयोग और समर्पण की भावना के साथ जो पूर्व स्टूडेंट है वो ब्लड डोनेट कर समाज में अपना योगदान दें। जो संस्कार स्कूल के समय से स्टूडेंट्स डेवलप हुए थे वो संस्कार आगे भी चलते रहें। इसके साथ-साथ ही जो पुराने स्टूडेंट हैं उन सभी का एक गेट टूगेदर हो और नए स्टूडेंट के लिए कैंप मोटिवेशन का काम करे।हमारा लक्ष्य है कि शाम तक करीब डेढ़ सौ यूनिट इस शिविर में ब्लड कलेक्ट किया जाए , जो मानवता की सेवा के लिए काम आ सके। फर्स्ट बार ब्लड डोनेशन के लिए आई महिला ने बताया कि ब्लड डोनेट करके मुझे काफी अच्छा लगा है और मैं दूसरों को भी ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित करना चाहूंगी की वे अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप में शामिल हो और ब्लड डोनेट कर मानवता के क्षेत्र में अपना सहयोग सेवा भाव के साथ समर्पित करें।इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व छात्र परिषद् के स्टूडेंट्स मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *