ब्लड डोनेशन कैंप में 501 यूनिट का टारगेट:माहिलाएं और यूथ डोनेशन के लिए उत्साह से पहुंचे,माहेश्वरी संस्थान का आयोजन

ब्लड के अभाव में किसी व्यक्ति की जान ना जाए और कोई व्यक्ति आवश्यकता पड़ने पर ब्लड से वंचित ना रहे। इसी उद्देश्य के साथ पिछले 15 साल से मरुधरा महेश्वरी मंडल द्वारा भीलवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज मानव सेवा को समर्पित, सेवा भावना की परंपरा के तहत मरुधरा महेश्वरी सेवा संस्थान, मरुधरा माहेश्वरी महिला मंडल एवं मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच के संयुक्त प्रधान में ब्लड डोनेशन कैंप खांडल विप्र विकास ट्रस्ट छात्रावास नीलकंठ महादेव मंदिर शास्त्री नगर में आयोजित किया गया। शिविर में आज सुबह से बड़ी संख्या में ब्लड डोनेट करने वाले पहुंच रहे है ।बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं ब्लड देने के लिए आई है। सभी उम्र के लोगों में उत्साह संस्थान के अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ने बताया कि पिछले 15 सालों से लगातार ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है आज एसपी धर्मेंद्र सिंह ने ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया। शाम 6 बजे तक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जाएगा। हमारा टारगेट है इस बार 501 यूनिट ब्लड डोनेट करवाने का।बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग यहां ब्लड डोनेट करने के लिए आ रहे हैं। ब्लड डोनेशन कैंप में महात्मा गांधी, रामस्नेही और अरिहंत हॉस्पिटल की टीमों का सहयोग मिला है। महिलाओं को ब्लड डोनेट करने से कोई प्राब्लम नहीं महिला मंडल की अध्यक्ष शीतल चांडक ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा ब्लड डोनेट करने के लिए आ रहे हैं।आमतौर पर महिलाओं में ब्लड डोनेशन को लेकर भ्रांतियां रहती है कि ब्लड डोनेट करने से कुछ प्रॉब्लम हो जाएगी। हमारे इस कैम्प में 100 से अधिक महिलाएं ब्लड डोनेट करने के लिए आई है सभी स्वस्थ हैं, शाम तक महिलाओं का आंकड़ा और अधिक बढ़ जाएगा। कई ऐसी युवा गर्ल्स भी है जो जिन्होंने पहली बार ब्लड डोनेट किय है और वो ब्लड डोनेट करने के बाद काफी खुश है।कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड डोनेट कर मानवता का कार्य कर सकता है। फर्स्ट टाइम ब्लड डोनेट किया-अच्छा लगा फर्स्ट टाइम ब्लड डोनर ने बताया कि पहली बार ब्लड डोनेट करने आई है, ब्लड डोनेट करने से पहले डर लग रहा था लेकिन अब ब्लड डोनेट करने के बाद में कोई प्रॉब्लम नहीं है। ब्लड डोनेट करने से कोई प्रॉब्लम नहीं हो रही है। दूसरे लोग भी ब्लड डोनेट करें और मानव जीवन को बचाने में सहयोग करें। इनका रहा सहयोग ब्लड डोनेशन कैंप में कैलाश तापड़िया, सूरज हुरकट, महेश जाजू, शोभा राठी, दिनेश राठी, संगीता बाहेती, महादेव बाहेती, हर्ष राठी आदि का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *