ब्लास्टिंग व खनन रुकवाने, मुआवजा दोबारा मांगने वालों पर हो कार्रवाई

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा लापिया के ग्रामीणों, श्रमिकों व उप ठेकेदारों ने मंगलवार को खनिज विभाग के एमई को ज्ञापन दिया। इसमें लापिया में ब्लास्टिंग व खनन कार्य को अवैध तरीके से रुकवाने, बार-बार भ्रामक ज्ञापन देने, मुआवजा मिलने के बावजूद वापस अवैध तरीके से मांग करने पर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया कि कन्हैयालाल माली व उनके सहयोगी योजनाबद्ध तरीके से लापिया खनन कार्य को बाधित कर रहे हैं। अब उनके द्वारा ज्ञापन देकर ब्लास्टिंग कार्य को पूरी तरह कराने व मुआवजा मांगना गलत है। मुकेश कुमार रेवारी, हीरालाल रेबारी एवं अन्य को कंपनी की ओर से नियमानुसार पूरा मुआवजा मिल चुका है। इसके बावजूद इन्हीं व्यक्तियों द्वारा खनन कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। झूठे आरोप, मनगढ़ंत शिकायतें और प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में उपखंड अधिकारी भी कई बार समझाइश कर चुके हैं। जब उनकी अवैध मांगें पूरी नहीं हुईं तो एसडीएम पर भी निराधार आरोप लगाना शुरू कर दिया। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लापिया खनन स्थल पर वैधानिक खनन एवं ब्लास्टिंग कार्य शुरू कराने की अनुमति दी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *