भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सोमनी पुलिस ने टेड़ेसरा में हत्या की नीयत से तीन युवकों पर हमला व मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। घटना गुरुवार रात करीब 8.30 बजे टेड़ेसरा में हुई थी। आरोपियों ने निजी कंपनी में काम पर जा रहे राज उपाध्याय व उनके दो साथियों पर पुराने विवाद को लेकर ब्लेड, कड़े और बेल्ट से हमला किया। जिससे पीड़ित तीन युवक खून से लथपथ हो गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हरीश चेलक, दिलेश टण्डन, कोमल टण्डन, यशवंत यादव, जागेन्द्र टण्डन और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


