ब्लैकआउट का डर : मंदिरों के खुलने और बंद होने का समय बदला

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत पाक में बनी आपात कालीन स्थिति के चलते ब्लैक आउट के डर से मंदिरों के खुलने और बंद होने का समय बदला गया है। जिसके चलते मंगलवार को दुर्ग्याणा के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में माथा टेकने वाले भक्तों की दिन भर भीड़ रही। भक्त सुबह से ही मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। जबकि शाम को मंदिर में माथा टेकने वाले भक्तों को लंबी लाइनों में लगना पड़ा। यह लंबी लाइन दुर्ग्याणा सरोवर के किनारे से होते हुए मंदिर के अंदर तक पहुंची। मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को करीब दो से तीन घंटे का समय लगा। मंदिर में माथा टेकने आए कश्मीरा लाल, अनमोल शर्मा, प्रवेश कुमार, नीरज शर्मा, अभिषेक का कहना था कि इस तरह की लंबी लाइनें लंगूर मेले में नजर आती हैं। परंतु इस बार ब्लैकआउट के चलते मंदिरों के खुलने, बंद होने समेत आरती और पूजा का समय बदला गया है। क्योंकि पहले मंदिर मंगलवार को रात साढ़े 10 बजे तक खुला रहता था। जिसके कारण लोग रात अपनी दुकानें बंद करके रात 8 से 9 बजे के बीच माथा टेकने आते थे। परंतु अब समय बदलने के कारण भक्त जल्दी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *