ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया सुसाइड:महिला पर रुपयों के लिए दबाव डालने का लगाया आरोप

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सुरेंद्र (27) की एक महिला से फोन पर बातचीत होती थी। महिला कथित तौर पर सुरेंद्र पर पैसों के लिए दबाव डाल रही थी, जिसके चलते सुरेंद्र ने उसे कुछ पैसे भी दिए थे। जब सुरेंद्र के भाई बिजेंद्र को इस बात का पता चला, तो उन्होंने महिला और उसके पति से बात की थी। इसके बावजूद महिला, उसके पति और अन्य लोग सुरेंद्र पर लगातार रुपयों का दबाव बनाने लगे और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में बताया गया है कि दो दिन पहले रात को महिला ने सुरेंद्र को अपने घर बुलाया था। वहां कथित तौर पर सभी आरोपी मौजूद थे। उन्होंने सुरेंद्र पर दबाव बनाया और उसे जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इन धमकियों और दबाव के कारण सुरेंद्र ने भौंडिया के पास एक पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के भाई बिजेंद्र पुत्र अमरसिंह, निवासी ग्राम कासगंज ने मनियां थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बिजेंद्र की तहरीरी रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 108 और 351(2)(3) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) हरि सिंह को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *