ब्लैकमेलिंग-हैरेसमेंट केस में नागपुर का साइकोलॉजिस्ट गिरफ्तार:ट्रिप-कैंप में लड़कियों के वीडियो बनाए; 15 साल में 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स के साथ गलत काम किया

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 45 साल के साइकोलॉजिस्ट को गिरफ्तार किया। उस पर अपने 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स को ब्लैकमेल कर उनका हैरेसमेंट करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नागपुर ईस्ट में क्लिनिक और रेसीडेंशियल प्रोग्राम चलाता है। आरोप है कि वो पिछले 15 साल से अपने स्टूडेंट्स (लड़के-लड़कियों) का हैरेसमेंट कर रहा है। पुलिस के मुताबिक साइकोलॉजिस्ट के स्टूडेंट रह चुके पीड़ित छात्र ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ये एक्शन लिया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों में कई ऐसे भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। हुडकेश्वर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। ट्रिप-कैंप के नाम पर यौन शोषण किया पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि आरोपी साइकोलॉजिस्ट स्टूडेंट्स को ट्रिप पर और कैंप में ले जाया करता था। उन्हें प्रोफेशनल डेवलपमेंट का लालच देता था। ऐसे में स्टूडेंट्स चले जाते थे। पुलिस के मुताबिक ट्रिप के दौरान और कैंप में वो स्टूडेंट्स का यौन शोषण करता था। आरोपी लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। उनकी अश्लील फोटो-वीडियो क्लिक करता। इसके बाद लड़कियों को ब्लैकमेल करता। केरल में दलित लड़की का 5 साल तक यौन शोषण, 27 गिरफ्तार केरल के पाथनमिट्‌टा में बीते 5 साल से दलित लड़की का यौन शोषण हो रहा था। पीड़ित एथलीट है। वर्तमान में उसकी उम्र 18 साल है। एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने लड़की के व्यवहार में बदलाव देखा। फिर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को इसकी सूचना दी। लड़की ने काउंसलर को बताया कि पिछले 5 साल में 62 लोगों ने उससे रेप किया। लड़की के बताए आरोपियों में से 40 लोगों पर POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें कोच, मंगेतर, साथी एथलीट, क्लासमेट और घर के आसपास रहने वाले कुछ लड़के भी हैं। इस मामले में अबतक 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2 पुलिस थानों 10 FIR दर्ज हुई हैं। पाथनमिट्‌टा पुलिस थाने में 7 केस दर्ज हुए। पुलिस ने 17 लोगों और 4 नाबालिगों को पकड़ा। एलावुमथिट्टा थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जिले के DySP के अंडर SIT गठित की गई है। इसमें विभिन्न रैंक और पुलिस स्टेशनों के 25 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… ​​​​​​​…………………………. सेक्शुअल हैरेसमेंट से जुड़े अन्य मामले हिमाचल प्रदेश: IIT प्रोफेसर को नौकरी से निकाला, 2 बीटेक छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई हुई थी हिमाचल प्रदेश में मंडी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में तैनात प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया था। करीब डेढ़ साल पहले IIT की 2 छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पूरी खबर पढ़ें… केरल HC बोला- महिला के फिगर पर कमेंट करना अपराध: ऑफिस में सहकर्मी पर केस दर्ज; आरोप- मैसेज में सेक्शुअल कमेंट किए 7 दिसंबर को केरल हाईकोर्ट ने कहा था कि किसी महिला के फिगर (बॉडी स्ट्रक्चर) पर कमेंट करना सेक्शुअल हैरेसमेंट के बराबर है। जस्टिस ए बदरुद्दीन ने केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के एक पूर्व कर्मचारी की याचिका को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया था। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *