ब्लॉक स्तरीय कुकिंग स्पर्धा में ज्योति दीप, राकेश यादव प्रथम स्थान पर रहे

भास्कर न्यूज | महासमुंद शासकीय बालक प्राथमिक शाला बागबाहरा में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों और पालकों के मध्य प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का प्रसार करने, रसोईघर, बर्तन व खाद्य सामग्री की स्वच्छता और शुद्धता बनाये रखने, कुकिंग में समय प्रबंधन को नियोजित करने व उचित पौष्टिक आहार देना है। इस स्पर्धा में प्रथम स्थान पर संकुल केंद्र-लालपुर से ज्योति दीप व राकेश यादव रहें। इस कुकिंग कास्ट प्रतियोगिता में विकासखंड बागबाहरा के सभी संकुलो के रसोइया प्रतिभागी सम्मिलित हुए। निर्णायक मंडल से व्याख्याता रक्षा साहू, धनेश्वरी चन्द्राकर, पूरी हरपाल व सहायक शिक्षक गीता साहू ने प्रतियोगिता में सम्मिलित रसोइया के ड्रेस, साफ-सफाई, समय प्रबंधन, स्वाद व न्यूट्रिशन मूल्य के आधार पर अंक प्रदान कर अपना निर्णय सुनाया। इस मौके पर कचरा चंद्राकर, उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संकुल केंद्र लालपुर से ज्योति दीप व राकेश यादव, द्वितीय स्थान पर संकुल केंद्र मोहगांव के पिंगला साहू व तृतीय स्थान पर संकुल केंद्र खोपली के सेवती साहू रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को बीईओ कौशल कुमार वर्मा व अतिथियों ने प्रमाणपत्र, निर्धारित राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर एबीईओ रामता मन्ना डे, बीआरसी भुपेश्वरी साहू, भूपेन्द्र निराला, मनीष अवसरिया, गजानन दीवान, राजकुमारी नेताम, वंदना साहू, रामचरण ध्रुव, देवलाल सिन्हा, मोहिंदर पांडे, गेंदलाल यादव, संतोषी साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *