लुधियाना । सराभा नगर स्थित प्रसिद्ध श्री नव दुर्गा मंदिर में रविवार भी साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन किया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा छोले व पूड़ी के साथ खीर का लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। लंगर वितरण की सेवा मुख्य रूप से अरविंद दुग्गल, रोहित शर्मा, राजेश सोनी और बॉबी दुग्गल ने अपनी देखरेख में संपन्न करवाई। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी उद्देश्य के साथ मंदिर में प्रत्येक रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है।


