भक्ति में डूबे लोग, ओडिशा से पहुंचीं मंडलियां

भास्कर न्यूज | तमता पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तमता में धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव से ओतप्रोत विष्णु नाम अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के चलते पूरा गांव ही नहीं, बल्कि आसपास का क्षेत्र भी पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंग गया है। हरे कृष्ण हरे राम के संकीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत शुक्रवार शाम को टोंगरी पारा स्थित यज्ञ मंडप से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में समाज की दर्जनों महिलाएं, बालिकाएं और पुरुष श्रद्धा के साथ शामिल हुए। यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर बाजार पारा, बस्तीपारा और ब्राह्मण पारा होते हुए गांव के मुख्य तालाब पहुंची। वहां से विधिपूर्वक जल भरकर कलशों को वापस यज्ञ मंडप में लाया गया और उन्हें मंडप में स्थापित किया गया। यज्ञ के मुख्य करता जनक दास ने बताया कि यह यज्ञ गांव की सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाता है। इस बार का आयोजन और भी विशेष है क्योंकि इसमें दूर-दूर से भक्तजन और कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *