भक्तों ने गुरुनानकपुरा वेस्ट में करवाई साईं संध्या

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुनानकपुरा वेस्ट में वेलफेयर सोसायटी की ओर से 14 वां वार्षिक साईं संध्या श्रद्धापूर्वक करवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वानों ने विधिवत पूजन करके की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में संजीव ओबरॉय, सविता ओबरॉय व अन्य ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रभु को भोग लगाकर व भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां प्रधान मनमोहन राजू, दीनानाथ, रिंकू शर्मा, सुरिंदर शर्मा, पवन कुमार, पंकज, धर्मपाल, बलदेव, सिमी, रंजू, सुनीता, सरिता व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *