भक्त कर्मा सेवा, त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति थीं

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला ग्रामीण साहू समाज हथौद द्वारा भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवरसिंह निषाद थे। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व तहसील साहू संघ के अध्यक्ष सियाराम सार्वा ने की। विधायक कुंवरसिंह ने कहा कि मां कर्मा के जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है। माता कर्मा ने तीन परीक्षा दी इसमें वह अपने भक्ति से उत्तीर्ण हो गई। आने वाली पीढ़ी को हमारी पुरानी विरासत को संजोकर रखना है। भक्त माता कर्मा सेवा, त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति है। भक्त माता कर्मा साहू समाज की कुलदेवी है। साहू समाज ने संगठित होकर कई कुरीतियों का त्याग कर सामूहिक आदर्श विवाह की परंपरा प्रारंभ की। पूर्व अध्यक्ष सियाराम सार्वा ने कहा कि साहू समाज में नशाखोरी बंद होनी चाहिए। नशाखोरी से समाज में आदर्श स्थापित नहीं होता। एक आदर्श समाज का निर्माण करें। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलना चाहिए सरपंच पुष्प लता बघेल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बने। कर्मा जयंती महोत्सव कार्यक्रम में जनपद सदस्य भूपेश नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, पूर्व सरपंच केशव शर्मा, उप सरपंच महेश उर्वशा, सेवानिवृत अमीन सी एस मरावी, पूर्व सरपंच रमेश गोरे, बरसनलाल भुआर्य, ग्राम प्रमुख रिखीराम गांवरे, पूर्णिमा साहू, सरस्वती साहू, रुक्मणी साहू, हेमलता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। रात्रि में मां वैष्णवी जस झांकी मंडली अछोली द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *