जोंधरा | ग्राम जोंधरा में साहू समाज के द्वारा मंगलवार को मां कर्मा जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य अंजली धावड़े थीं। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच वंदिता उके ने की। कार्यक्रम मंे धावड़े ने कहा कि भक्त माता कर्मा हम पीड़ितों के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं। कार्यक्रम में दीपक साहू, बिमला बाई, आनंद राम, रामगुलाल साहू, नंदूराम साहू आदि मौजूद रहे।


