भगतांवाला डंप पर बायोरेमिडेशन का काम 4 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद

भास्कर न्यूज | अमृतसर भगतांवाला में कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए इकोस्ट्रैन इन्फ्रा कंपनी ने मशीनों को सेट करने का 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है। 4 सितंबर से काम शुरू करने को लेकर उद्घाटन का प्लान तैयार किया जा रहा है। डंप साइड पर 2 ट्रॉमल मशीनें लगाई जानी हैं। जिसमें एक लगाई जा चुकी है तो दूसरी का काम प्रोसेस में है। इसके अलावा दो पोकलेन-बेलास्टिक सेपरेटर मशीनें भी पहुंच गई हैं। कूड़े का वजन करने के लिए कांटा भी लगाया जा चुका है। बता दें कि बायारेमिडेशन के लिए पहले 27 सितंबर से काम शुरू करने का प्लान तैयार किया जा रहा था, लेकिन पूर्व कमिश्नर गुलप्रीत औलख ने पहले सप्ताह में ही शुरू करने का निर्देश दिया था। टेंडर के मुताबिक, 15 माह में 11 लाख टन कूड़ा कंपनी द्वारा बायोरेडिमेशन कराया जाना है। यानि कि सितंबर 2025 में काम शुरू किया गया तो मार्च 2026 तक डंप क्लियर करा लिया जाएगा। गौर हो कि शहर से रोजाना करीब 600 टन कूड़ा जनरेट होता है। 4 माह पहले डंप का ड्रोन सर्वे कराया गया था तो 14.67 लाख टन कूड़ा होने का आंकड़ा ऐसे में अप्रैल से अब तक करीब 2.88 लाख टन कूड़ा डंप में फिर पहुंच चुका है। एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही भगतांवाला डंप से बायोरेमिडेशन का काम शुरू हो जाएगा। हेल्थ अफसरों की निगरानी में सारा काम चल रहा है। जो भी काम कराए जा रहे उनकी रिपोर्ट ली जा रही। मशीनें लगने का काम जल्द की कंपलीट कर लिया जाएगा। जिसके बाद मौके का विजिट करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *