भगतांवाला डंप में मीथेन गैस डिटेक्टर व सीसीटीवी लगवाएं ताकि आगजनी का कारण पता लग सके

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह व अफसरों संग मीटिंग कर निर्देश दिया कि भगतांवाला डंप में मीथेन गैस डिटेक्टर व सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। जिससे आग लगने के कारणों का पता लग सके। कूड़े में आग लगने की शिकायतें मिल रही है। जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अफसर यह पता लगाएं कि किन कारणों से कूड़ों में आग लग रही है। ताकि इसे रोका जा सके। यदि लोग कूड़े के ढेर में आग लगा रहे तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनको जागरूक करें कि कूड़े में आग लगाने से हादसे हो सकते हैं। इससे हवा में प्रदूषण भी फैलता है, जो काफी घातक है। इसलिए इससे बचें। डंप के चारों ओर की बाउंड्री वॉल का काम जल्द पूरा किया जाए। साफ-सफाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बायोरेमिडेशन में तेजी लाएं ताकि कूड़े के ढेर को जल्द खत्म किया जा सके। वहीं निगम कमिश्नर ने डीसी को बताया कि भगतांवाला डंप पर आग लगने की घटनाओं को तुरंत रोकने के लिए सबमर्सिबल बोर करवाया जा रहा है। नई पाइपें भी बिछवाई जा रही है। यह काम कंपलीट होने के बाद अग पर तत्काल काबू पा लिया जाएगा। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। बायोरेमिडेशन मशीनों की संख्या बढ़ा दी गई है। डोर टू डोर कलेक्शन में भी तेजी लायी गयी है। डंप स्थल के आसपास पौधरोपण भी करवा रहे हैं। इस मौके पर हेल्थ अफसर डॉ. किरन कुमार, एसडीओ विनोद कुमार, गुरसिमरजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *