भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का रूट बदला:अमृतसर समेत 6 स्टेशनों पर नहीं मिलेगा ठहराव, 5 से 22 जून तक चलेगी ऑप्शनल मार्ग से

जोधपुर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सनेहवाल-अमृतसर रेलखंड के जंडियाला स्टेशन पर चल रहे कार्य के कारण ट्रेन संख्या 19225/19226 को 5 से 22 जून तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रेन जालंधर शहर-अमृतसर-पठानकोट के बजाय जालंधर शहर-मुकेरिया-पठानकोट मार्ग से चलेगी। परिवर्तित मार्ग के कारण ट्रेन ब्यास, अमृतसर, वेरका, बटाला, धारीवाल और गुरदासपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *