भगत की कोठी-दानापुर समर होली डे वीकली स्पेशल बुधवार से:16 स्लीपर कोच की ट्रेन 26 जून तक करेगी 10 फेरे, मेड़ता रोड-जयपुर के रास्ते होगा आवागमन

गर्मी की छुट्टियों में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से भगत की कोठी से दानापुर स्टेशन के बीच समर होली-डे वीकली स्पेशल ट्रेन बुधवार से शुरू की जा रही है। 16 स्लीपर कोच की यह ट्रेन 26 जून तक आवागमन में कुल 10 फेरे करेगी। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया- ग्रीष्मावकाश के दौरान नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए ट्रेन संख्या 04813 व 04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी वीकली स्पेशल ट्रेन का भगत की कोठी से 23 अप्रैल तथा दानापुर से 24 अप्रैल से संचालन शुरू होगा। इस गाड़ी में 16 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 22 कोच होंगे। त्रिपाठी ने बताया- ट्रेन 04813 भगत की कोठी-दानापुर वीकली स्पेशल (10 ट्रिप) भगत की कोठी से 23 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को सायं 5:20 बजे रवाना होकर गुरुवार सायं 5:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह, वापसी में ट्रेन 04814 दानापुर-भगत की कोठी वीकली स्पेशल (10 ट्रिप) दानापुर से 24 अप्रैल से 26 जून तक हर गुरुवार को सायं 6:45 बजे रवाना होकर शनिवार रात 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन आवागमन में गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं.दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *